ग्रेटर नोएडाप्राधिकरण

पुष्पोत्सव 2025 का मिहिर भोज सिटी पार्क में हुआ शुभारंभ, 28 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगी पुष्प प्रदर्शनी

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क एक बार फिर वसंत ऋतु में रंग-बिरंगे फूलों की खूबसूरती से जगमगा उठा। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पोउत्सव 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस उधानिका विभाग के अधिकारीगण और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पुष्प प्रदर्शनी 28 फरवरी से 2 मार्च तक सभी के लिए खुली रहेगी जहां आकर्षक फूलों की प्रदर्शनी देखने को मिलेगी।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पुष्पोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस की मार्गदर्शन में उधानिका विभाग की टीम कई सप्ताह से इसकी तैयारी में जुटी थी। सम्राट मिहिर भोज पार्क में लगभग 5 एकड़ में फूलों की विभिन्न प्रजातियां, खूबसूरत पुष्प, डिजाइन लैंडस्कैपिंग और सजावट की गई है। पुष्पोउत्सव के दौरान लाइव संगीत, नृत्य कला, नुक्कड़ नाटक, फोटोग्राफी और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

सम्राट मिहिर भोज में पुष्प उत्सव 2025 के शुभारंभ के मौके पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रेटर नोएडा शहर किसानों की पुण्य भूमि पर बसा है। यहा उद्योगों को फलने फूलने का अवसर मिला है। इस वर्ष के पुष्पोउत्सव की थीम गेंदा फूल (मेरीगोल्ड) है जो सकारात्मक तथा शांति का प्रतीक है। उन्होंने सभी सम्मानित नागरिकों को इस पुष्प प्रदर्शनी में भाग लेकर इस भव्य बनाने की अपील की है।

पुष्पोउत्सव 2025 में आकर्षण का केंद्र

पुष्पोउत्सव 2025 प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षणों में फूलों से बनी भगवान बुद्ध की प्रतिमा, इंडिया गेट का मॉडल तथा पशु पक्षियों के फूलों से बने मॉडल शामिल हैं। पुष्प प्रदर्शनी में फूल, सजावटी पौधे, बीज गमले और अन्य बागवानी उत्पादों की 65 से अधिक दुकानें लगाई गई है जहां लोग अपनी पसंद के फूल और पौधे खरीद सकते हैं। इस आयोजन में हॉर्टिकल्चर से जुड़े विशेषज्ञ, संगठन और कंपनियां बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। कार्यक्रम के दौरान सिटी पार्क रात 9 बजे तक खुला रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button